Breaking News : बीजेपी को झटका, सरकार के मंत्री ने दिया इस्तीफा
बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें भाजपा से 5 और जनता दल यूनाइटेड कोटे से 2 मंत्री बनेंगे।
 
                                Dilip Jaiswal resigned : बिहार की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर राजभवन को चिट्ठी भेजी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसमें भाजपा से 5 और जनता दल यूनाइटेड कोटे से 2 मंत्री बनेंगे।
अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने राजभवन में राज्यपाल के प्रधान सचिव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें लिस्ट लेकर भेजा था। इस्तीफा देने के बाद दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला है, इसलिए मैंने आज मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
जायसवाल ने आगे कहा है कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। ये मुख्यमंत्री का अधिकार है। इसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। मैंने भविष्य राजस्व विभाग में हमेशा अच्छा करने की कोशिश की। भविष्य में भी मेरे बारे में चर्चा चलेगी। राजस्व विभाग में हमने सर्वे का काम शुरू किया था। उस दौरान उथल-पुथल मची हुई थी। हमने फिर भी अपना काम जारी रखा। 14 करोड़ पन्नों को हमने डिजिटल किया।
Files
What's Your Reaction?
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
                    
                
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                                                                                                                             
                                             
                                             
                                            
