गोल्ड में आई गिरावट 71,200 रुपए तोला

Apr 30, 2024 - 12:10
 0  3
गोल्ड में आई गिरावट 71,200 रुपए तोला

नई दिल्ली, एजेंसी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में इसके भाव में भी गिरावट देखी जाने लगी। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,200 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,600 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है। 

सोने के वायदा भाव 

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 270 रुपए की गिरावट के साथ 71,230 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 275 रुपए की गिरावट के साथ 71,225 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,242 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,147 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 73,958 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। 

चांदी के वायदा भाव 

एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 43 रुपए की तेजी के साथ 80,723 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 85 रुपए की गिरावट के साथ 80,595 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,723 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 80,553 रुपए के भाव निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा ने 86,126 रुपए किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow