सरेराह लड़कीयों को छेड़कर अंडरगारमेंट्स चुरा रहा था साइको

भोपाल। राजधानी भोपाल की चुनाभट्टी थाना पुलिस ने सरे राह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर घरों से फीमेल अंडरगारमेंट चुराने वाले साइको को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक महा से चुनाभट्टी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लड़कियों को छेड़ कर परेशान कर रहा था। साथ ही घरों की छत अथवा बाहर सूखने के लिए डाले गए अंडरगारमेंट्स की चोरी कर रहा था। उसी क्रम में चुनाभट्टी इलाके की एक कॉलोनी में लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी,लड़की ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने एक एक्टिवा सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्लोसी पेपर पर लड़की का फोटो प्रिंट करवा कर उससे ढका हुआ था और स्वयं ने पहचान छुपाने के लिए फेस मास्क लगाया हुआ था। पुलिस ने युवक की एक्टिवा की जब तलाशी ली तो एक्टिवा की डिग्गी से बड़ी संख्या में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स निकले। पूछताछ में आरोपी युवक ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात को कबूल किया हैं। एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। उसके दिमागी संतुलन को लेकर पुलिस मेडिकल करवाने की तैयारी कर रही है। मेडिकल के बाद पता चल पाएगा कि युवक का महिलाओं के प्रति क्या रवैया है। क्या असल में वह दिमागी मरीज है या पुलिस से बचने के लिए साइको होने का नाटक कर रहा हैं।
Files
What's Your Reaction?






