दिल्ली में 16 साल लड़के ने विरयानी के लिए दूसरे लड़के को 60 बार चाकू घोपा

Nov 23, 2023 - 10:47
 0  1
दिल्ली में 16 साल  लड़के ने विरयानी के लिए दूसरे लड़के  को 60 बार चाकू घोपा

16 साल का दिल्ली का ये लड़का हाथ में चाकू लिए आगे बढ़ रहा था, सामने एक दूसरा लड़का बेहोश पड़ा था। ये आगे बढ़ा और बेहोश पड़े लड़के के शरीर पर चाकू से वार करने लगा। एक दो तीन चार, जहां मन आया ये लड़के को चाकू से गोदता गया, पूरे शरीर को छलनी-छलनी कर दिया। बीच बीच में ये रुकता, उसके शरीर को पलटा और फिर दूसरे हिस्से में वार करता। कभी पीठ पर, काफी छाती पर, कभी कही और, अब लड़के की मौत हो चुकी थी, लेकिन ये फिर भी नहीं रुका। इसने चाकू से लड़के की गर्दन को धीरे-धीरे काटने की कोशिश की। गर्दन से भी खून बहने लगा। 60 चाकू के वार किए इस 16 साल के लड़के ने।

16 साल का लड़का, हाथ में चाकू, 60 वार  लाश पर भी किये वार  

दिल्ली का टीनएजर लड़का नफरत मे कांप रहा था, लेकिन अभी भी इसकी नफरत खत्म नहीं हुई थी। इसके बाद इसने उस लाश के सिर पर एक जोरदार किक मारी। अब इसने खून से लथपथ पड़ी 17 साल के लड़के की लाश को पैर से किनारे की तरफ धकेल दिया। इसने उस लाश को ऐसा देखा जैसे अभी भी इसके अंदर वो गुस्सा बाकी है।

 

दिल्ली का ये लड़का चाकू घोंपते घोंपते डांस भी कर रहा था

ये लड़का बीच-बीच में लाश के सामने हंस रहा था डांस कर रहा था। ऐसा लग रहा था दिल्ली में मौत का तांडव हो रहा हो। सोचिए नफरत का ये कौन सा लेवल है। दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई है ये हिला देने वाली घटना। ये सारी वारदात कैद हुई है एक सीसीटीवी में। नफरत का खेल जब के वीडियो के रूप में सामने आया है तो हर कोई दहल गया।


क्यों हुआ मोत का तांडव 

आखिर 16 साल के लड़के के अंदर इतनी नफरत कैसे भर गई। क्यों ये लड़का मौत का तांडव कर रहा था? दूसरे लड़के ने इसका क्या बिगाड़ा था? शायद यही सब सवाल आपके अंदर चल रहे होंगे। शायद आप लग रहा होगा कि एक दूसरे के दुश्मन होंगे, लेकिन ऐसा नहीं था। हम आपको बता दें ये एक दूसरे को जानते भी नहीं थे, इससे पहले कभी मिले भी नहीं थे। बस चंद मिनटों पहले ही एक दूसरे को देखा था, लेकिन उसके बावजूद 16 साल का लड़का नफरत की सारी सीमाएं पार कर चुका था।


सिर्फ बिरयानी के लिए शरीर को छलनी-छलनी कर दिया

दरअसल 16 साल का ये लड़का दिल्ली के जाफराबाद का रहने वाला है। मां घरों में काम करती है। मंगलवार की रात वेलकम स्टेशन के पास इसने 17 साल के लड़के को वहां से गुजरता देखा। इसने उस लड़के से 350 रुपये मांगे। इस लड़के ने कहा मुझे बिरयानी खानी है। लड़के ने पैसे देने से इनकार किया तो ये लड़का उससे पैसे झपटने लगा। दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई। आरोपी लड़के ने दूसरे लड़के का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया और फिर उसके बाद जो हुआ वो तो हमने आपको बताया ही। बस इतनी सी बात में इसने 60 बार चाकू घोंपकर उस अनजान लड़के को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद ये लाश को किनारे फेंक कर उसके पास से 350 रुपये ले गया।

दिल दहला देने वाली घटना 

सोचिए ये कैसी नफरत है। एक बिरयानी के लिए कोई कैसे किसी की जान ले सकता है। ये वारदात मंगलवार रात को हुई थी। बुधवार को इस लड़को को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना सोचने पर मजबूर करती है कि इतनी नफरत इतने छोटी उम्र की बच्चों में कैसे आ रही है। ये कोई सामान्य घटना नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ये भी सामने आया है कि जिस वक्त ये मर्डर कर रहा था इसने शराब पी हुई थी।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow