पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग का शिकार बन रही है ब्रिटेन की बच्चियां

Jan 10, 2025 - 15:54
 0  2
पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग का शिकार बन रही है ब्रिटेन की बच्चियां

ब्रिटेन इन दिनों पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग से परेशान है। यह एक ऐसा गैंग है जो नाबालिग और बालिग, दोनों ही उम्र की लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और उनका यौन शोषण करता था। ब्रिटेन में हाल के दिनों में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। भारत में भी इस तरह का कांड हो चुका है। फारूख और नफीस ने मिलकर स्कूल-कॉलेज की करीब 100 लड़कियों का यौन शोषण किया था। छह महीने पहले ही दोनों को सजा हुई है। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ब्रिटेन में जिस पैटर्न पर काम करता था, उसकी शुरुआत एक चमचमाती कार से होती थी। गैंग के लोग ब्रिटेन की नाबालिग लड़कियों को अपनी फैंसी स्पोर्ट्स कार दिखाकर रिझाते थे। इसके बाद वह उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाते थे। इसके बाद उन्हें नशे की लत लगाई जाती थी। उनके ड्रिंक्स में नशे की गोली मिलाई जाती थी। नशे में धुत लड़कियों को पैसे वाले लोगों के पास जाने के लिए कहा जाता था। बीबीसी ने 2023 की अपनी एक रिपोर्ट में इस गैंग के पैटर्न की खुलासा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रूमिंग गैंग की शुरुआत पाकिस्तानी पुरुषों के द्वारा टेकअवे चलाने या फिर रात में टैक्सी चलाने से शुरू हुआ। ऐसे लोग उन लड़कियों को निशाना बनाते हैं, जो देर रात बाहर होती थीं। 2014 में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके मुताबिक, 1997 और 2013 के बीच इंग्लैंड के रॉदरहैम में कम से कम 1,400 बच्चों को यौन शोषण के लिए तैयार किया गया था। इनमें से कुछ की उम्र तो महज 11 साल थी।

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गैंग द्वारा लड़कियों को कैश, डिजाइनर कपड़ों और लग्जरी कारें दिखाकर उन्हें लालच में फंसाया जाता है.रोमांटिक रिश्ते का भ्रम पैदा करके कमजोर लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। इसके बाद उनका यौन शोषण किया जाता है। 11 साल की उम्र की लड़कियों को अक्सर यह विश्वास दिलाया जाता है कि ये पुरुष उनके प्रेमी हैं और उनकी जीवनशैली शानदार है। इनके पास स्पोर्ट्स कारें हैं। इसके बाद लड़कियों को अमीर लोगों से दोस्ती कराई जाती है। बाद में उनका यौन शोषण किया जाता है।  इन लड़कियों को शराब और नशीली दवाओं की लत लगाई जाती है। इसके बाद बेसुध लड़कियों की तस्करी की जाती है और उनका यौन शोषण किया जाता है। इसके बदले में गैंग में शामिल लोगों को पैसे मिलते हैं। बता दें इस गैंग की शिकार  हुई एक लड़की बताया कि "ग्रूमिंग गैंग के लोग आते थे और उसे एक कार में बिठाते थे और रात भर या उससे अधिक समय के लिए ले जाते थे। इस दौरान लड़की ने यह भी बताया कि उसे शराब और ड्रग्स की  लत लग गई थी।"

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow