घुसपैठियों को बढ़ावा और नागरिकता विरोधी है ममता सरकार : शाह

एजेंसी, कोलकाता
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए प्रचार के सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण में रोड शो किया। यहां रोड शो के इतर अमित शाह ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं, उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी 30 -35 सीटें जीतेगी।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सीएए का विरोध कर रही हैं और शरणार्थियों को नागरिकता नहीं मिलने दे रही हैं। टीएमसी शासन के तहत पश्चिम बंगाल में लोग लगातार घुसपैठ कर रहे हैं। वहीं, अमित शाह ने आगे कहा कि तृणमूल जैसे भ्रष्टाचारियों को बंगाल से हटाना होगा। यहां कटमनी के संस्कृति खत्म करनी होगी।
अमित शाह ने कहा कि पूरे देश के साथ पश्चिम बंगाल की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। यहां रुपए वसूली के कलचर को खत्म करने के लिए तृणमूल की हार सुनिश्चित करना होगा।
बंगाल में संबोधन के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राम मंदिर का भी जिक्र किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपने 18 सीटें दी हैं। मोदी जी ने राम मंदिर दिया। आज हनुमान जयंती का दिन है और 22 जनवरी, 2024 को मोदी जी ने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा करने का काम किया है। 500 वर्षों से रामलला को टेंट में बिठाकर रखा था। बंगाल वालों ने 2019 में 18 सीटें दीं और राम मंदिर का केस भी जीता, मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी। आप इस बार 35 सीटें दीजिए। मैं घुसपैठ रोकूंगा। ममता बनर्जी ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया है। बता दें कि 24 घंटे के अंदर अमित शाह दूसरी बार पश्चिम बंगाल आए हैं। इसके पहले रविवार को उत्तर बंगाल में उनकी जनसभा होनी थी। वह सिलीगुड़ी पहुंच भी गए थे लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया। इसकी वजह से वह बिहार लौट गए थे और मंगलवार को एक बार फिर पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं।
'कंफ्यूज हैं दोनों
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी खुद कंफ्यूजन में हैं। ये लोग नहीं जीतने वाले, क्योंकि लोग हमारे साथ हैं। कांग्रेस तो अभी तक ये नहीं बता पाई कि राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे या नहीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के यूपी के अमेठी और प्रियंका के रायबरेली से लोस चुनाव लडऩे की चर्चा में बंगाल के मालदा में रोड शो में कहा कि अब तक क्यों कुछ नहीं कह रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि चुनाव लडऩा है तो अब तक क्यों संस्पेस रखा है। मेरी तो समझ नहीं आया कि इतने बड़े नेता (राहुल गांधी और प्रियंका गांधी) अपनी सीट को लेकर इतने कन्फ्यूजन की स्थिति में क्यों है। दरअसल, कांग्रेस ने यूपी की अमेठी सीट और रायबेरली से अभी तक किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी से राहुल गांधी तो रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। वैसे इस चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से तो लड़ रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अमेठी को लेकर कुछ साफ नहीं किया है। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें स्मृति ईरानी ने अमेठी से हरा दिया था।
Files
What's Your Reaction?






