बस खाई में गिरने के बाद भी आतंकी गोली चलाते रहे
घायल हुए एक यात्री ने सोमवार को घटना को लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा, मैं दर्शन के लिए गया था। कुछ लोगों ने फायरिंग की। इसके बाद बस खाई में गिरी। कई लोग मेरे सामने घायल हुए। मेरे ख्याल से वहां 2-3 लोग थे। मेरे बेटे ने एक शख्स को देखा था जो बस पर पीछे से हमला कर रहा था। वहीं, एक अन्य यानी ने बताया कि आतंकी बस के गिरने के बाद भी गोलियां चलाते रहे थे।
हमले के दोषी नहीं बख्शे जाएंगे: अमित शाह
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा श्रद्धालुओं पर हमले के दोषी किसी हाल में नहीं बख्शे जाएंगे। उन्हें अंजाम भुगतना होगा। स्थानीय प्रशासन मदद देने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। मेरी संवेदना पीडि़त परिवार के साथ है।
एलजी बोले: पीएम के निर्देश पर लगातार रख रहे हैं नजर
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है और मुझे निर्देश दिया है कि हालात पर नजर रखूं। इस हरकत के पीछे जो भी लोग होंगे उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।
Files
What's Your Reaction?






