500 साल पुरानी प्रतिमा भारत आएगी वापस
ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक संत की 500 साल पुरानी कांस्य प्रतिमा भारत को लौटाने पर सहमति जताई है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह प्रतिमा तमिलनाडु के एक मंदिर से चुराई गई थी। विश्वविद्यालय के एश्मोलियन संग्रहालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, 'भारतीय उच्चायोग के दावे के बाद 11 मार्च 2024 को, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की परिषद ने एश्मोलियन संग्रहालय से संत तिरुमंगई अलवर की 16वीं शताब्दी की कांस्य प्रतिमा वापस करने का फैसला किया है।Ó
Files
What's Your Reaction?






