जानिए मध्य प्रदेश का मौसम में क्या आया बदलाव

Nov 8, 2023 - 10:14
 0  1
 जानिए मध्य प्रदेश का मौसम  में क्या आया बदलाव

नवबंर का महीने का पहले  सप्ताह बीतने के बाद भी मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग ने इस महीने से कड़ाके की ठंड पड़ने की बात कही है लेकिन पारा अभी बढ़ रहा है। दिन का पारा 34 पार तो रात में न्यूनतम 13 डिग्री से दर्ज हुआ तापमान।

मध्य प्रदेश में नवंबर का पहला सप्ताह बीत चुका है फिर भी मौसम में खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। राज्य के आसपास बने साइक्लोन के चलते प्रदेश में चक्रवात का रुख साउथ और साउथ वेस्ट बना हुआ है। इसके चलते प्रदेश में दिन का तापमान 34 डिग्री को पार कर जा रहा है। वहीं, रात का टेम्परेचर भी 13 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।

दरअसल, प्रदेश में ठंड नहीं पड़ने से कई जिलों का तापमान बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते लोगों के दिन में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रात को मौसम सामान्य रहने से हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। इसके चलते लोगों की सेहत में असर पड़ रहा है। साथ ही बीमार होने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार के दिन सबसे अधिक तापमान दमोह जिले का रहा। इसके बाद रतलाम में दर्ज हुआ।

प्रदेश के किसी भी जिले में ठंड का असर दिखाई नहीं दे रहा है। राजधानी भोपाल में दिन के तापमान में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया है। 4 डिग्री उछाल के साथ यहां नवंबर में पारा 33.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में दमोह और रतलाम सबसे गर्म रहे जिनका तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ठंड की बात की जाए तो 13.6 डिग्री के साथ छिंदवाड़ा और उमरिया में दर्ज किया गया। उज्जैन, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों का तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

कब  प्रदेश का  मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले आने वाले 1-2 दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। दिवाली यानि 12 नवंबर के बाद बंगाल की खाड़ी में विक्षोभ बनने की संभावना है। जिसका प्रभाव यहां दिखाई देगा। इसके चलते हल्की बारिश के बाद ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

प्रदेश में सुबह और शाम के पड़ रही ठंड और दिन में हो रही गर्मी के चलते लोगों की सेहत में असर पड़ रहा है। सर्दी, खांसी जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश के कई हॉस्पिटल में इन बीमारी का इलाज कराने वाले मरीजों की लाइन लग रही है। लोगों को सलाह दी जाती है कि सुबह शाम की ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरी सावधानी रखें। हल्के गर्म कपड़ों को पहन सकते है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow