हरियाणा CM के शपथ ग्रहण 17 अक्टूबर को, PM मोदी होंगे शामिल

हरियाणा CM के शपथ ग्रहण 17 अक्टूबर को, PM मोदी होंगे शामिल

हरियाणा : हरियाणा में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। CM नायब सैनी जहां दिल्ली में BJP हाईकमान संग मीटिंग कर रहे हैं, वहीं पंचकूला में शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में 17 अक्टूबर की तारीख शपथ ग्रहण के लिए तय की गई है। नायब सैनी एक बार फिर CM पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में PM मोदी समेत BJP के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को चारों खाने चित कर प्रचंड बहुमत के साथ जीत की हैट्रिक लगाने वाली BJP अब नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की तैयारियों में जुटी है। CM नायब सैनी दिल्ली में डटे हुए हैं यहां उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। वहीं अब केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। हरियाणा में 17 अक्टूबर को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें CM और मंत्रिमंडल के साथी शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें समारोह में PM मोदी समेत BJP के कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। यह आयोजन पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में बड़े स्तर पर होगा।

Files