शशि को मालू ने भेजी मोपला कांड की किताब

Apr 12, 2024 - 11:49
 0  1
शशि को मालू ने भेजी मोपला कांड की किताब

अनमोल संदेश, भोपाल

कांग्रेसी शशि थरूर  को वोट बैंक और कांग्रेस की मुस्लिम लीगी विचारधारा के कारण केरल में इस्लाम प्रवेश को समाधान का कारण बताने की सूझी है। वे मोपला कांड की किताब व विदेशी मुस्लिम आक्रमणकारियों का इतिहास पढ़ें, केरला स्टोरी और कश्मीर फाइल्स नहीं देखी हो तो देखें।खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा प्रवक्ता गोविंद मालू ने कहा कि,बड़ा ही हास्यास्पद है कि,  थरूर साहब को भारत में सनातन संस्कृति व सभ्यता जो इस्लाम से हजारों वर्ष पुराना है, में समस्या नजऱ आती है, और वे इस्लाम को समाधान मानते हैं। क्या कासिम, गौरी, गजनवी, बाबर, तैमूर लंग जैसे विदेशी आततायी भारत में शांति दूत बनकर आये थे?  समाधान के रूप मे अवतरित हुए? या हमलावर!  यह शशि थरूर स्पष्ट कर दें। क्या तलवार के बल पर इन्होंने इस्लाम कबूल करने पर बाध्य नहीं किया और इस्लाम को बदनाम नहीं किया? आज भी कई जगह ऐसे अपराध हो रहें हैं । धर्म स्वातन्त्र्य विधेयक क्यों लाना पड़ा? शशि थरूर लेखक हैं, उन्होंने स्वार्थवश ही सही अपने ज्ञान,  अध्ययन को लजा दिया है। वोटों के टुकड़ों के लिए अपने पुरखों का भी अपमान करना, उनकी फिर निर्मम हत्या करने जैसा घृणित कार्य किया है।मालू ने कहा कि, शशि थरूर को इस्लाम तलवार के बल पर आया यह नहीं लगता, तो कोणार्क सूर्य मंदिर, सोमनाथ, काशी, मथुरा, अयोध्या में क्या खंडित हुआ या मंडित हुआ यह बता दें। क्या विदेशी आततायी, हमलावर भारत के कई  मंदिरों की पालिश करने,अनुष्ठान करने आये थे क्या। थरूर को हमलावरों में  शंकराचार्य नजर आते हैं, दिग्विजय सिंह  को जाकिर नाइक शांति दूत लगते हैं। राहुल गांधी मुस्लिम लीग के अजेंडे को कांग्रेस के कथित न्याय पत्र में शामिल कर गर्व करते हैं।  यही तो कांग्रेस की विचारधारा है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow