अब दक्षिण से होगा चमत्कार, भाजपा होगी 400 पार

Apr 11, 2024 - 15:19
 0  1
अब दक्षिण से होगा चमत्कार, भाजपा होगी 400 पार

एजेंसी, चेन्नई

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि इंडी गठबंधन के लोग कहते थे कि भारत वैक्सीन नहीं बना सकता है, लेकिन मुफ्त में वैक्सीन देकर करोड़ो की जान बचाई है।  इस बार दक्षिण से चमत्कार होगा और भाजपा 400 पार करेगी।  पीएम मोदी ने द्रमुक को भ्रष्टाचार और स्कैम का दूसरा नाम करार दिया। आज देश 5फीसदी में वल्र्ड रिकॉर्ड बना रहा है, लेकिन द्रमुक ने 2जी घोटाला से देश को बदनाम किया। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए द्रमुक और कांग्रेस सबसे आगे आते हैं। द्रमुक ने हमेशा नफरत और विभाजन की राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया है। कभी भी तमिलनाडु के विकास की परवाह नहीं की। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाला राजग नीलगिरी व कोंगु  विकास में मेहनत करेगा। ये मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि मेट्टुपालयम में कोयंबटूर की ऊर्जा और नीलगिरी की सुंदरता है। नीलगिरि चाय के लिए मशहूर है और वहां से चाय बेचने वाला कोई खास रिश्ता कैसे नहीं रख सकता? उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को भरोसा था कि कोरोना महामारी में हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी, लेकिन उस कठिन समय में केंद्र सरकार ने एमएसएमई को दो लाख करोड़ रुपये की सुरक्षा सहायता दी। उसी वजह से कोयंबटूर जैसी जगहों से काम करने वाली एमएसएमई बच गईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक के इंडी गठबंधन ने दशकों तक एससी, एसटी और ओबीसी समाज के करोड़ों लोगों को बिजली, पानी और मकान के लिए तरसा कर रखा, लेकिन भाजपा सरकार ने करोड़ो लोगों को पीएम आवास दिया और हर गांव तक बिजली पहुंचाई। साथ ही 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया और इसमें अधिकतर एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग शामिल हैं।पीएम मोदी ने परिवारवादी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों को लगता है कि इनके बेटे, बेटियों के अलावा कोई गरीब ट्राइबल बड़े पद पर नहीं बैठ सकता है, लेकिन भाजपा ने पहली बार एक ट्राइबल महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया और उस वक्त भी इंडी गठबंधन ने उनका घोर विरोध किया। पीएम मोदी ने द्रमुक को भ्रष्टाचार और स्कैम का दूसरा नाम करार दिया। उन्होंने कहा कि आज देश 5फीसदी में वल्र्ड रिकॉर्ड बना रहा है, लेकिन इसी द्रमुक ने 2त्र घोटाला करके देश को बदनाम किया था। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए द्रमुक और कांग्रेस सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं- भ्रष्टाचारी बचाओ। उन्होंने कहा कि द्रमुक ने हमेशा नफरत और विभाजन की राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने कभी भी तमिलनाडु के विकास की परवाह नहीं की। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे तीसरे कार्यकाल में भाजपा के नेतृत्व वाला राजग नीलगिरी और कोंगु के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेगा। ये मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि मेट्टुपालयम में कोयंबटूर की ऊर्जा और नीलगिरी की सुंदरता है। नीलगिरि चाय के लिए मशहूर है और वहां से चाय बेचने वाला कोई खास रिश्ता कैसे नहीं रख सकता? 

अगर भविष्य देखना है तो भारत आइए

वॉशिंगटन। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी का कहना है कि भारत में रहना उनके लिए सौभाग्य की बात है। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में एरिक ने कहा, अगर आप भाविष्य देखना और महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए। अगर आप भाविष्य की दुनिया के लिए काम करना चाहते है तो भारत जरूर आना चाहिए। यहां रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वहीं पीएम मोदी की सराहना अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमन ने 2014 के बाद से देश में हुए विकास कार्यों और आर्थिक प्रगति के लिए की। पीएम मोदी भारत का चेहरा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती देखी गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस के साथ भारत का रक्षा संबंध भारत-अमेरिका संबंधों में एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति देखी है। अमेरिका और भारत के रिश्तों का जिक्र करते हुए गार्सेटी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन भारत के साथ रिश्तों को बहुत अहमियत देता है। उन्होंने कहा कि हम यहां पढ़ाने और उपदेश देने नहीं आते बल्कि यहां सुनने और सीखने के लिए आते हैं। अमेरिकी दूत का यह बयान ऐसे समय आया है जब 2024 में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। 

वहीं पीएम नरेन्द्र मोदी की सराहना अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमन ने 2014 के बाद से देश में हुए विकास कार्यों और आर्थिक प्रगति के लिए की। पीएम मोदी भारत का चेहरा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती देखी गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस के साथ भारत का रक्षा संबंध भारत-अमेरिका संबंधों में एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि हमने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति देखी है। बेशक, हर देश और नेता की अपनी चुनौतियां हैं। मैं किसी देश की सफलता का श्रेय सिर्फ एक को नहीं देता। मेरा मतलब है आपके पास 1।3 अरब से अधिक लोग हैं। वे सभी भारत को और अधिक सफल देश बनाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। शेरमन हाउस फारेन अफेयर्स कमेटी में वरिष्ठ डेमोक्रेट हैं और पिछले 28 वर्षों से भारत-अमेरिका संबंधों पर काम कर रहे हैं।

चीन पर अमेरिकी सांसद ने साधा निशाना 

उन्होंने कहा कि मैंने कई व्यवसायियों से बात की है कि कैसे भारत एक उत्कृष्ट निवेश अवसर है। विशेष रूप से जो चीन में निर्माण करते हैं उन्हें इस तथ्य पर विचार करना चाहिए कि वह लोकतंत्र नहीं है। वह ऐसा देश नहीं है, जिसकी कानून के शासन की परंपरा पर भरोसा किया जा सके। किसी व्यवसाय की सफलता के लिए निष्पक्ष और ईमानदार अदालत प्रणाली तक पहुंच होना अत्यंत महत्वपूर्ण है और भारत वह पेशकश करता है। 

अमेरिकी राजदूत बोले- अगर भविष्य देखना है तो भारत आइए, यहां रहना सौभाग्य की बात, हम भारत उपदेश देने नहीं बल्कि सीखने आते हैं

नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी का कहना है कि भारत में रहना उनके लिए सौभाग्य की बात है। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में एरिक ने कहा, अगर आप भाविष्य देखना और महसूस करना चाहते हैं तो भारत आइए। अगर आप भाविष्य की दुनिया के लिए काम करना चाहते है तो आपको भारत जरूर आना चाहिए। यहां रहना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अमेरिका और भारत के रिश्तों का जिक्र करते हुए गार्सेटी ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन भारत के साथ रिश्तों को बहुत अहमियत देता है। उन्होंने कहा कि हम यहां पढ़ाने और उपदेश देने नहीं आते बल्कि यहां सुनने और सीखने के लिए आते हैं। अमेरिकी दूत का यह बयान ऐसे समय आया है जब 2024 में भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ 8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है। इससे देश के इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर में एक्टिविटीज बढ़ेंगी। इसके पहले अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि भारत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल 6-8त्न तक बढ़ रही है। अन्य देशों के साथ काम करने की उनकी इच्छा की तारीफ होनी चाहिए। उनकी लीडरशिप में भारत बेहद ईमानदार नजर आता है। वो टेक्नोलॉजी चुराने नहीं, बल्कि शेयर करने पर सहमति जताते हैं। वो भरोसा दिलाते हैं जिससे टेक्नोलॉजी शेयर करना आसान हो जाता है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow