बिरसा मुंडा जयंती पर नेता प्रतिपक्ष के मुख्यमंत्री यादव से 13 सवाल, बोले...

Nov 15, 2024 - 14:57
 0  1
बिरसा मुंडा जयंती पर नेता प्रतिपक्ष के मुख्यमंत्री यादव से 13 सवाल, बोले...

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने जनजातीय नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सिंघार ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही उन्होंने आदिवासियों से संबंधित कुछ सवाल उठाते हुए राज्य की मोहन यादव सरकार से अपेक्षा की है कि वे इस पावन दिन पर आदिवासियों के हित में कार्य करने का प्रण लें। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए बिरसा मुंडा जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


1.  हमारे आदिवासी भाई-बहनों पर अत्याचार कब रुकेंगे?

2. पेसा (PESA) कानून का सही तरीके से क्रियान्वयन कब होगा?

3. जिन आदिवासियों की जमीनें अवैध रूप से कब्जाई गई हैं, उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार की क्या नीति है?

4. उन्हें जमीन के पट्टे कब दिए जाएंगे?

5. आदिवासियों की सांस्कृतिक एवं अधिकारों की रक्षा के लिए सरकर ने क्या किया?

6. प्रदेश में खनन एवं विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासियों का विस्थापन कब रुकेगा?

7. पिछले पांच वर्षों में कितनी आदिवासी बस्तियों को बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं दी गई हैं? 08. आदिवासी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप को समय पर कब देगी सरकार?

9. सरकार प्रण ले कि भाजपा का कोई नेता किसी आदिवासी भाई पर लघुशंका नहीं करेगा!

10. किसी आदिवासी पर भाजपा नेता गोली नहीं चलाएगा और न अपना जोर दिखाएगा!

11. आदिवासी परियोजना के विकास का पैसा केंद्र से कब दिलवाएंगे?

12. आदिवासी क्षेत्र में जल जीवन मिशन की योजनाओं से कब नलों में पानी आएगा?

13. विश्व आदिवासी दिवस पर आपकी सरकार छुट्टी कब घोषित करेगी?

मुख्यमंत्री मेरे प्रश्नों के उत्तर दें एवं इस पावन दिन पर प्रण लें, या तो फिर आदिवासियों के अधिकारों को कुचल कर गौरव दिवस पर आयोजन का कोई औचित्य नहीं है!

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow