सेंसेक्स 82,285 और निफ्टी ने 25,192 दिखी शानदार तेजी

सेंसेक्स 82,285 और निफ्टी ने 25,192 दिखी शानदार  तेजी

सेंसेक्स 82,285 और निफ्टी ने 25,192 दिखी शानदार  तेजी 

सेसेंक्स ने आज यानी 29 अगस्त को 82,285 और निफ्टी ने 25,192 में  आज जोरदार तेजी देखी जा रही है जिसमें सुबह 9.41 बजे एनएसई का निफ्टी 32.05 अंक या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 24,985.70 पर कारोबार कर रहा है। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 349 अंक की तेजी के साथ 82,134 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी में भी 99 अंक की तेजी रही, ये 25,151 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट रही।

BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक गिरा

BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 403 अंक की गिरावट के साथ 55,602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, मिडकैप इंडेक्स में 134 अंक की गिरावट रही, ये 48,807 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले कल यानी 28 अगस्त को निफ्टी ने 25,129 का नया ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाद में यह उपरी स्तर से 77 अंक गिरकर 34 अंक की तेजी के साथ 25,052 के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं, सेंसेक्स में भी 73 अंक की तेजी रही, ये 81,785 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में तेजी और 21 में गिरावट थी।


Files