15 नवंबर के बाद आयेगा मध्य प्रदेश के मोसम में बदलाव

Nov 11, 2023 - 11:38
 0  1
15 नवंबर के बाद आयेगा मध्य प्रदेश के मोसम में बदलाव

मध्य प्रदेश के मौसम में जल्द महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। हवाओं का रुख बदलने वाला है। मध्य प्रदेश के मौसम में होने वाले बदलाव के लिए पश्चिमी विक्षोभ कारण है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दमोह का 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

दिन और रात के तापमान बढ़ा हुआ हैं। वहीं देश के उत्तर भाग में कहीं-कहीं बारिश करवाने के लिए पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को आगे बढ़ सकता है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में इसकाअसर देखा जाएगा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोहरे में वृद्धि होगी

ठंड बढ़ने के आसार 

इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित-बाल्टिस्तान में 10 और 11 नवंबर को सक्रिय हुआ हैं। ऐसे में मध्यम बारिश देखी जाएगी।पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से बढ़ेगी सर्दी , ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की संभावना है।हिमाचल प्रदेश की कुछ हिस्से सहित उत्तराखंड के नीचे इलाकों में बारिश के कारण इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही ठंडी हवा प्रदेश में दस्तक देगी। जिससे ठण्ड बढेगी 

पंजाब हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके कारण राजधानी की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं का रुख बदलने से अब तापमान बढ़ने लगेगी। भोपाल में अगले 3 दिन तक तापमान बढ़ने का अनुमान जताया गया है। दिन का तापमान घर में रहेगा वही रात में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के एक्टिव होने की वजह से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश में नहीं आ पा रही है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक सिस्टम एक्टिव रहने के कारण गर्मी का असर बढ़ेगा। वहीं 15 नवंबर से मध्य प्रदेश में रहते और दिन ठंडी होगी जबकि 20 से 25 नवंबर के बीच ठंड अपना असर दिखाएंगी। कोहरे में भी वृद्धि होगी।


Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow