बैंक कैशियर का अनोखा विवाह, दहेज में मांगे 11 पौधे

Apr 10, 2024 - 13:07
 0  1
बैंक कैशियर का अनोखा विवाह, दहेज में मांगे 11 पौधे

एजेंसी, कुशीनगर

कुशीनगर में 7 अप्रैल की रात एक ऐसी शादी संपन्न हुई जिसमें दूल्हे द्वारा दहेज में जिस वस्तु की मांग हुई वह चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, दूल्हा प्रदीप ने दहेज में दुल्हन के पिता से 11 पौधों का डिमांड किया था। सिर्फ इतना ही नहीं बैंक में कैशियर के पद पर तैनात दूल्हा प्रदीप ने संविधान को साक्षी मान कर शादी किया। प्रदीप ने इस वैवाहिक कार्यक्रम को दहेज प्रथा पर रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया। उत्तर प्रदेश से सटे बिहार प्रदेश के देवीपुर निवासी फेकू चौधरी का पुत्र प्रदीप एक बैंक में कैशियर के पद पर तैनात है। उसकी शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के सूरजनगर बाजार निवासी मैटेरियल व्यावसायी सुरेंद्र चौधरी की पुत्री जानकी से संपन्न हुई। लड़की के पिता ने मंच पर जब उसे 11 पौधे दिए तो बाराती और वहां मौजूद सभी लोग आवाक रह गए। पता चला कि प्रदीप ने लड़की के पिता द्वारा बार बार शादी हेतु दहेज की मांग पूछने पर उसने दहेज में 11 पौधे मांगे थे, जिसे बड़ी ही खुशी पूर्वक लड़की के पिता ने उसे सौंपा। इसमें पीपल, बरगद और नीम, अशोक सहित पर्यावरण के लिए बेहद फायदे मंद 11 पौधे शामिल थे। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow