रतलाम शहर सहित जिले में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक और लोकसभा चुरु से सांसद राहुल कासवान रतलाम पहुंचे। वे तीन दिन तक जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के चयन के लिए वन टू वन रायशुमारी करेंगे। गुरुवार दोपहर कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक के पहले सांसद राहुल कासवान ने सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने संगठन के नए स्तर से गठन को लेकर सृजन कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत छोटे से लेकर बड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता से पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार वन टू वन करेंगे। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी। ग्राउंड से बूथ लेवल तक मजबूती का प्रयास सांसद कासवान ने कहा कि आज हम बहुत डिफरेंट परिस्थितियों में हैं। कांग्रेस हमेशा से डेमोक्रेसी के ऊपर विश्वास करती आई है। हम सभी से रायशुमारी करके हमारी रिपोर्ट पार्टी के हाई स्तर पर पहुंचाएंगे। सृजन कार्यक्रम ग्राउंड लेवल से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास है। हमारा यह प्रयास कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम करेगा। प्रदेश में आज एक साथ 50 ऑब्जर्वर पार्टी ने उतारे हैं। तहसील, मंडल स्तर में बैठक लेंगे। सांसद बोले- रतलाम में कमजोर है कांग्रेस
एक सवाल पर सांसद कासवान ने कहा कि रतलाम का फीड बैक प्राथमिक रूप से अभी लिया है। जिसमें हमारी पोजिशन कमजोर रहे है। लास्ट दो से तीन इलेक्शन में भी कमजोर रहे है। जिसपर वर्क करने की जरूरत है। जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान पीसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक विधायक प्रताप ग्रेवाल, सैलाना विधायक हर्षवजिय गेहलोत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे। सर्किट हाउस में अन्य पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। बैठक में सिर्फ समन्वय समिति सदस्य, बाकी को किया बाहर सैलाना रोड पर एक होटल में सांसद कासवान, पीसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रताप ग्रेवाल ने बंद हॉल में कांग्रेस के समन्वय समिति के पदाधिकारियों की पहली बैठक ली। बैठक के पहले अन्य पदाधिकारियों को बाहर कर दिया। सभी को अपने-अपने मोबाइल साइलेंट करवा दिए। यह रहेगा कार्यक्रम
What's Your Reaction?
admin 
