इंदौर के हीरानगर इलाके में रहने वाले नगर निगम के वाहन प्रभारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे बुधवार शाम अपनी बाइक से खेत से घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक आयशर गाड़ी ने टक्कर मार दी। उन्हें उपचार के लिए एमवाय भेजा गया। यहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को टक्कर मारने वाली गाड़ी की जानकारी दी है। इसके आधार पर पुलिस अब मामले में जांच कर रही है।
एमवाय चौकी पुलिस के मुताबिक घटना इंदौर हातोद रोड की है। राहुल (35) पुत्र पर्वत सिंह निवासी भानगढ़ अपने पुश्तैनी गांव फुलकरदिया पहुंचे थे। शाम को वह यहां से बाइक से भानगढ़ जाने के लिए निकले थे। रास्ते में उन्हें एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। राहुल नगर निगम के 8 नंबर जोन विजयनगर में वाहन प्रभारी के पद पर काम करते हैं। खेत से लौटते समय हुआ हादसा परिवार के लोगों ने बताया कि उनका एक घर हीरानगर में है। जबकि फुलकरदिया में पिता रहते हैं। यहीं पर उनका खेत भी है। ड्यूटी से निकलने के बाद वह यहां पहुंचे थे। शाम को वापस आ रहे थे। राहुल के परिवार में उनका एक बेटा और दो बेटी हैं। वे तीन भाईयो में सबसे बड़े थे।
What's Your Reaction?
admin 
