इंदौर में 3 डिग्री गिरा दिन का पारा:रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा, गर्मी और उमस ने किया परेशान, आज भी बारिश के आसार

इंदौर में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक तेज धूप रही। फिर कुछ देर बाद मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। करीब 5 मिनट हल्की बारिश हुई और फिर धूप निकल गई। इससे फिर उमस बढ़ी और रातभर लोग परेशान रहे। शुक्रवार को जहां दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई वहीं रात का तापमान 1 डिग्री बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। गुरुवार को दिन का तापमान 41.6 (+4) डिग्री सेल्सियस था जो 3 डिग्री लुढ़ककर 38.2 (+1) डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे ही रात का तापमान गुरुवार को 25.6 (+1) डिग्री सेल्सियस था जो 1 डिग्री बढ़कर 26.2 (+2) डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस तरह जहां दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था वह अब सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान सामान्य से जहां 1 डिग्री ज्यादा था, वह 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यदि पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो मानसून के एंटर होने से पहले प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहता है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल गर्म रहता है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग भी जमकर तपते हैं। जून के आखिरी दिनों में ही टेम्प्रेचर से थोड़ी राहत मिलने लगती है। जून में रात का टेम्प्रेचर 8 से 10 डिग्री तक लुढ़क जाता है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। इंदौर में इस बार जून में मई जैसी गर्मी है और दो बार तापमान 41 डिग्री पार जा चुका है। इस बार मई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि रिकॉर्ड तोड़ 8 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। पिछले साल हुई थी 4 इंच बारिश जून में इंदौर में दिन के टेम्प्रेचर में खासी गिरावट होती है। पिछले 5 साल यानी 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 में जून में कम गर्मी पड़ी। पारा 39.6 से 41.1 डिग्री के बीच रहा है। पिछले साल 40.6 डिग्री तक पारा पहुंचा था। इस महीने कोटे की 20% तक बारिश हो जाती है। पिछले साल करीब 4 इंच पानी गिरा था। इस बार 13 जून तक 12 मिमी बारिश हुई है। इंदौर में जून माह के फैक्ट्स - बारिश के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो साल 1980 में यहां जून महीने में 17 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। - 24 घंटे में ज्यादा 5 इंच बारिश का रिकॉर्ड 23 जून 2003 को बना था। - 3 जून 1991 में इंदौर में दिन का पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच चुका है। - 12 जून 1958 को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इंदौर में जून का तापमान इस बार समय पर ही एंट्री करेगा मानसून इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्य प्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। इसलिए अब यह प्रदेश में 15-16 जून तक पहुंच सकता है। मप्र में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।