गायत्री शक्तिपीठ का संस्कार महोत्सव:नंदगांव में 7 गर्भ और 2 विद्यारंभ संस्कार, 300 महिलाओं ने लिया हिस्सा

खरगोन के नंदगांव में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा दीप महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल विश्व गायत्री परिवार की माता भगवती देवी शर्मा के अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। शुक्रवार रात को आयोजित कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ खरगोन की बहनों ने सात गर्भ संस्कार और दो विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न कराए। दीपिका बहन ने गर्भवती महिलाओं को गर्भ का ज्ञान-विज्ञान समझाया। उन्होंने स्वस्थ आहार और दिनचर्या की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक साधना से हुआ। ब्रह्मवादिनी प्रभा पाटीदार ने जीवात्मा और परमात्मा के मिलन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ध्यान से परमात्मा से जुड़कर मन को शांति मिलती है। ब्रह्मवादिनी सुनीता पाटीदार ने कहा कि भारत को ऐसी संतानों की आवश्यकता है जो साहसी और शौर्यवान हों। जो अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकें।

May 31, 2025 - 12:42
 0  0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow