43 हज यात्रियों का किया गया परीक्षण

May 18, 2024 - 12:20
 0  1
43 हज यात्रियों का किया गया परीक्षण

नरसिंहपुर। बीते दिवस हज यात्रा से पूर्व हज यात्रियों के लिए शासन की गाइडलाइन अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण होना जरूरी होता है। इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के आदेशानुसार शासकीय जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में कलेक्टर शीतला पटले के दिशा निर्देशन में जिले से हज कमेटी ऑफ इंडिया के सरकारी कोटे से 43 हज यात्रियों का जिला चिकित्सक टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत टीकाकरण किया गया। 

इन टीकों में हज यात्रियों को मेनिंटाइजिस और सीजनल इन्फ्लूएंजा टीका लगाए गए। राज्य हज कमेटी के आदेशानुसार इस कार्यक्रम की व्यवस्था के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और हज कमेटी के जिला अध्यक्ष अबरार उर्फ राजू मंसूरी जी को पाबंद किया गया था।   हाजी शब्बीर उस्मानी ने सभी हज यात्रियों को संबोधित कर हज संबंधित दी जानकारी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी शब्बीर उस्मानी ने उपस्थित सभी हज यात्रियों को हज संबंधित कुछ जरूरी जरूरी बातें और हिदायतें बताईं। जिन्हें सभी ने गौर से सुना। हज यात्रियों के स्वास्थ संबंधित सेवाओं के लिए इस अवसर पर जहां जिला चिकित्सक टीम मौके पर मौजूद रही तो वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। 

जिला चिकित्सक टीम में मुख्य रूप से जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर मुकेश कुमार जैन एवं टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सुनील पटेल एवं जिला चिकिसालय आर एम ओ श्री डॉक्टर राहुल नेमा और अर्पित दुबे और इलियास मंसूरी सहित अन्य ड्यूटी पर तैनात जिला चिकित्सालय स्टाफ मौके पर मौजूद रहा तो वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े अल्पसंखयक मोर्चा और हज कमेटी के जिला अध्यक्ष अबरार उर्फ राजू मंसूरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष हाजी शब्बीर उस्मानी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सुबराती उर्फ बड्डू भाईजान, समीर पठान(महामंत्री), मीडिया प्रभारी शाह फैसल, वसीम नाज़, इसरार खान, इरफान खान, रफीक खान(पार्षद), अनवर खान, अमन खान, अजलान खान, अयान खान और अबीर खान इत्यादि अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। सभी उपस्थित जनों का आभार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और हज कमेटी के अध्यक्ष अबरार उर्फ राजू मंसूरी द्वारा प्रस्तुत किया गया तो वहीं मंच संचालन मीडिया प्रभारी शाह फैसल द्वारा किया गया। अंत में सभी हज यात्रियों को स्वास्थ्य कार्ड और हज गाइड बुक प्रदान कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। उपस्थित सभी हज यात्रियों ने भी कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।   

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow