आज से पारिवारिक माहौल में शुरू होगा 7 दिवसीय केसरिया गरबा

खंडवा। केसरिया गरबा ग्रुप और विश मास्टर इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में भंडारी पब्लिक स्कूल परिसर में 7 दिवसीय भव्य गरबा का आयोजन आज से! ग्रुप के प्रमुख रितेश कपूर ने बताया कि हमारा मुख्य उदे्श्य भारतीय संस्कृति के अनुरूप गरबा का आयोजन करना है कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम स्थाल पर बगैर भारतीय पारंपरिक वेशभूषा और गैरहिंदुओं के प्रवेश निषेध रहेंगे। गरबा आयोजक गोल्डन ग्रुप के संयोजक रितेश कपूर व अध्यक्ष जीतेश कपूर ने बताया कि परिसर में प्रवेश के समय सभी को तिलक लगाया जाएंगा। प्रवेश के समय आधार कार्ड भी दिखाना अनिवार्य होगा।
स्थानीय रश्मि परिसर में केसरिया गरबा महोत्सव द्वारा आयोजित बैठक में शहर के गरबा क्लास, गरबा ड्रेस संचालक, महिला संगठन, विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल, हिंदु जागरण मंच और जय बजरंग सेना की संयुक्त बठक हुई। जिसमें विभिन्न हिन्दू संगठनों ने महिला सुरक्षा एवं गरबा आयोजन में भारतीय संस्कृति का ध्यान रखने को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा हमारा विरोध गरबा को लेकर नहीं है। हम महिला सुरक्षा और जो भी आयोजन हो वह भारतीय संस्कृति के अनुरूप होना चाहिए। केसरिया गरबा ने हमेशा इन बातों को ध्यान में रखा जाता है i प्रवेश केवल फैमिली को दिया जाएंगा। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरबा पांडाल में भी गोल्डन महिला ग्रुप पूरे समय निगरानी रखेगा । पूरे ग्रांउड में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रहेगी
विशमास्टर इवेंट्स के और आशीष जायसवाल ने बताया केसरिया गरबा का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक रखा गया है। केसरिया गरबा के मुख्य प्रायोजक होटल शुभारंभ और सहप्रायोजक धानुका है। जिसमें हर दिन एक गरबा टीम विशेष प्रस्तुति देंगी। जिसको नगद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह महापौर अमृता अमर यादव और विधायक कंचन मुकेश तनवे द्वारा दिया जाएंगा। 9 अक्टूबर को महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस दिन पिंक ड्रेस कोड के साथ पूरा पांडाल भी पिंक कलर से सजाया जाएंगा। इसी प्रकार 11 अक्टूबर को केसरिया डे के रूप में मनाया जाएंगा। जिस दिन पूरा पांडाल भगवामय होगा। यहां प्रवेश के लिए इंट्री पास सभी स्पांसर के यहां से वितरण प्रारंभ हो चुका है।