MP Congress : किसानों से धोखा, चुनाव में किए वादे से मुकर गई भाजपा: जीतू
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय किसानों से वादा किया था कि उन्हें गेहूं का भाव 2700 और धान का 3100 मिलेगा, लेकिन अब इन वादों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है।

MP Congress : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय किसानों से वादा किया था कि उन्हें गेहूं का भाव 2700 और धान का 3100 मिलेगा, लेकिन अब इन वादों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है।
उन्होंने मांग की कि किसानों को 3500 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य दिया जाए, क्योंकि खाद, बीज, डीजल, बिजली और मजदूरी सभी महंगे हो चुके हैं। यदि किसानों को उनका हक नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पार्टी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं और युवाओं से धोखा किया है। भाजपा ने महिलाओं को 450 का गैस सिलेंडर और 3000 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा अपने वादे से मुकर गई है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
Files
What's Your Reaction?






