ऐश्वर्या राय के एक्स ने सलमान खान पर निकाली भड़ास? लोग बोले- SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की

Sep 30, 2024 - 13:00
 0  1
ऐश्वर्या राय के एक्स ने सलमान खान पर निकाली भड़ास? लोग बोले- SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की

आईफा अवॉर्ड्स 2024 के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। इसमें ऐश्वर्या राय के एक्स-बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर सलमान खान पर कटाक्ष किया है।इसमें विवेक ओबेरॉय ने कहा- ”शाहरुख खान के पास वो पावर है, जिससे वो दूसरों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। बहुत से लोग होते हैं, जिनके पास फेम और पावर होता है, लेकिन आप उनमें से हैं, जो अपने फेम की ताकत से लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।”वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

उनका ये वीडियो देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान के ऊपर तंज कसा है। इसलिए इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की बुराई नहीं। वहीं ये वीडियो देख SRK के फैंस खुश हो गए और विवेक की तारीफ करते दिखे। यहां देखिए वायरल वीडियो:


विवेक ओबेरॉय और सलमान का विवाद

विवेक ओबेरॉय और सलमान का विवाद बहुत पुराना है। ये तब से जब विवेक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में थे। तब सलमान खान ने कथित तौर पर विवेक को करियर खत्म करने की धमकी दी थी। विवेक ने एक इंटरव्यू में खुद इस बारे में बताया था। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow