चुनाव खत्म होती ही आज से बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, देशभर में लागू हुए नए दाम

Dec 1, 2023 - 07:31
 0  1
चुनाव खत्म होती ही आज से बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, देशभर में लागू हुए नए दाम

नई दिल्ली : देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। गैस सिलेंडर के दाम में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतें 1 दिसंबर को लागू होंगी। यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर पर की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद अब दिल्ली में 19 किलो वाला गैस सिलेंडर बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है। इससे पिछले महीने एलपीजी गैस के दाम 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थे। आम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में ना तो राहत मिली है और ना ही कोई बदलाव किया गया है। सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।


दिल्ली 1796.50 रुपये

कोलकाता 1908.00 रुपये

मुंबई 1749.00 रुपये

चेन्नई 1968.50 रुपये


बता दें कि गैस सिलेंडर के दाम के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव होता है। महीना शुरू होते ही इसके नए दाम भी फिक्स किए जाते हैं। पिछले महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया था। ये बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई थी। एक अक्टूबर को एलपीजी 1731.50 रुपये पर थी जबकि 1 नवंबर को इसके रेट 101.50 रुपये महंगे हुए थे।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow