धन-लाभ के लिए आज ही घर ले आएं ये चीजें, आर्थिक संकट होगा दूर

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर इन चीजों को रखा जाए तो वास्तुदोष नहीं लगता है। घर में कुछ चीजों को रखने से धन-लाभ होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजों को रखना बहुत जरूरी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर इन चीजों को रखा जाए तो वास्तुदोष नहीं लगता है|वास्तुदोष के लगने पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में धन संचय व आर्थिक उन्नति के लिए कुछ उपाय बताए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।
गोमती चक्र: गोमती चक्र को घर में रखने से सुख-शांति व समृद्धि आती है। कहते हैं कि 11 गोमती चक्र पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
कमलगट्टे की माला: आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कमलगट्टे की माला को शुभ माना गया है। मान्यता है कि कमलगट्टे की माला को रखने से धन प्राप्ति को मार्ग खुलते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
घर पर रखें श्रीफल: घर पर श्रीफल रखना बेहद ही शुभ होता है। जिन घरों में श्रीफल रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
कछुआ: कछुए को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। मान्यता है कि कछुआ रखने से पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार कछुआ हमेशा उत्तर दिशा में ही रखना चाहिए।
पिरामिड: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पिरामिड रखने से आर्थिक संपन्नता व बरकत होती है। कहते हैं कि जिन घरों में क्रिस्टल का पिरामिड होता है वहां आय में वृद्धि के साथ करियर में तरक्की भी मिलती है।