संभल के लिए निकले राहुल, प्रियंका गांधी को यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने रोका

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी संभल के लिए निकल पड़े हैं। उनका काफिला यूपी पर गेट पर पहुंच गया है। साथ जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में वायनाड से नवनिर्वाचित सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। ्रयूपी बॉर्डर पर रोके गए राहुल गांधी ने पुलिस से कहा- पांच लोगों को संभल जाने दो। संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के बाद वहां भड़की हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसके बाद से संभल का सियासी माहौल गर्माया हुआ है। मंगलवार को संसद में इस मुद्दे की गूंज हुई। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व उनके अन्य नेताओं को पुलिस प्रशासन ने संभल नहीं जाने दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी इसी कारण लखनऊ में ही रोक लिया गया। संभल प्रशासन ने यहां बाहरी लोगों के आने पर रोक लगाई हुई है।
यूपी गेट पर रोके गए राहुल गांधी ने कहा कि डीजीपी से बात हुई। मैं कहा कि हमें संभल जाने दीजिए, हालांकि डीजीपी ने उन्हें जाने से मना कर दिया।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि दुख की बात है कि राहुल गांधी हों या अखिलेश यादव, वे ऐसी घटनाओं को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं। हम नेताओं से अनुरोध करते हैं कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिल्कुल भी खराब न होने दें। उनके दौरे और अखबारों में बयानबाजी से माहौल खराब हो रहा है। हमारी प्रतिबद्धता उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की है। जिस तरह से पाकिस्तान में निर्मित खोखे वहां मिले हैं, उसकी जांच की जा रही है। इसमें जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। निष्पक्ष जांच होगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें “एक हैं तो सेफ हैं” के संकल्प के साथ सुशासन की मिसाल बन रही हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दंगा मुक्त प्रदेश का सपना साकार किया है, जो सपा और कांग्रेस को हज़म नहीं हो रहा। संभल में न्यायालय के आदेश से शांतिपूर्ण कमीशन सर्वे हुआ, लेकिन सपा नेताओं की वर्चस्व की लड़ाई में लोगों की जानें ली। जब सपा का संभल जाने का ड्रामा ख़त्म हुआ, तो कांग्रेस ने अपनी नौटंकी शुरू कर दी। जनता देख रही है कि इन पार्टियों को देश, प्रदेश और जनता के विकास की नहीं, केवल मुसलमानों के वोट की चिंता है।
जनता इनका हिसाब ब्याज सहित करेगी। कांग्रेस मुक्त भारत और सपा मुक्त यूपी अब तय है!
Files
What's Your Reaction?






