मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में 'राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।
गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी जी और हम सबके मन में महात्मा गांधी के प्रति असीम श्रृद्धा है। उनके योगदान के कारण भारत को दुनिया एक अलग रुप में जानती है। वे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे जिनके जीवन में भारत के प्रति सदैव प्रेम का भाव था भारत की संस्कृति को दुनिया में परिचित कराने के लिए उन्होंने अहिंसा के मार्ग के माध्यम से एक ऐसी शक्ति को पराजित किया इसके बारे में कहा जाता था कि जिसका सूर्यास्त नहीं होगा। जिनका एरिया इतना बड़ा था।
सीएम ने कहा- हम सब उनके बताए एक-एक काम को करेंगे एक साथ कोई कितने मोर्चों पर काम कर सकता है यह महात्मा गांधी सीखने की बात है। महात्मा गांधी ने आजादी के संघर्ष में योगदान दिया, जातिगत असमानता के लिए काम किया। स्वच्छता, समय बद्धता का काम किया, स्वदेशी के लिए काम किया। यह ऐसे कई आयाम है जिनके जरिए भारत की कमजोरी को दूर करके भारत को सशक्त करना और देशवासियों का जीवन बदलने के लिए काम किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भोपाल के ओल्ड विधानसभा चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने भाव व्यक्त करते हुए लिखा है कि "जय जवान, जय किसान का नारा देकर भारत को एक नयी शक्ति एवं ऊर्जा से भर देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय शास्त्री , राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए अंतिम सांस तक एक निष्काम कर्मयोगी की भांति कार्यरत रहे। आपके ओजस्वी विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"
Files
What's Your Reaction?






