दक्षिण भारत को लेकर कांग्रेस नेता थरूर का तंज भाजपा का मजबूत प्रदर्शन का दावा उसके प्रचार तंत्र का नतीजा

Apr 12, 2024 - 14:48
 0  1
दक्षिण भारत को लेकर कांग्रेस नेता थरूर का तंज  भाजपा का मजबूत प्रदर्शन का दावा उसके प्रचार तंत्र का नतीजा

एजेंसी, नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में मजबूत प्रदर्शन करने के भाजपा के दावे को खारिज किया और इसे पार्टी का प्रचार तंत्र बताया। थरूर ने कहा कि उत्तर में सत्तारूढ़ पार्टी सांप्रदायिकता, धार्मिक विभाजन और जातिवादी सामाजिक दरार जैसी बातों का राग अलाप रही है, वे वहां खरे नहीं उतरते। थरूर ने दक्षिण भारत में भाजपा के आक्रामक रुख पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पार्टी विकास पर ध्यान केंद्रित करने का दावा करती है, उसी के एजेंडे को वह राज्य, जो सबसे ज्यादा विकासशील हैं, गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। हिंदी, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के प्रभुत्व की चाह वास्तव में हमारी बहुलवादी चेतना के लिए सबसे अधिक खतरा है। कांग्रेस नेता ने  इस पर भी जोर दिया कि भारतीय धर्मनिरपेक्षता देश की संस्कृति के खून में गुंथी हुई है और यह इतनी आसानी से गायब नहीं होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या यह धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनाव करो या मरो का चुनाव था, इस पर कहा कि राष्ट्रीय एकता की शक्तियां भारत की मूल धर्मनिरपेक्षता के सामने आने वाली चुनौतियों पर हावी रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव भारत की आत्मा के लिए चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण चरण है। 


Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow