दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग , 16 यात्रियों को अस्पताल भर्ती कराया

Nov 16, 2023 - 06:45
 0  1
दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग , 16 यात्रियों को  अस्पताल भर्ती कराया

थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई 

 दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर इटावा के पास दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच के बाथरूम में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। 19 यात्रियों में कइयों के झुलस जाने व धुआं भरने से परेशानी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे के आसपास की है।दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर इटावा के पास दिल्ली से सहरसा जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस के एस-6 कोच के बाथरूम में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। 19 यात्रियों में कइयों के झुलस जाने व धुआं भरने से परेशानी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार को तड़के करीब तीन बजे के आसपास की है।किसी यात्री ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंक दी, इससे ही आग लग गई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया।


लोगो को हुई साँस लेने में दिक्कत 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से ट्रेन को एक घंटे बाद रवाना कर दिया गया। इटावा स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और करीब सवा छह बजे रवाना किया गया।

बिहार अस्पताल में भर्ती यात्रियों की लिस्ट 

- मुन्नाराम पुत्र मोतीलाल (निवासी नया माल, चैनपुर, थाना सिसोद, जिला-सिवान)

- दीपक निवासी (चैनपुर, सिवान)

- मोहित कुमार (चैनपुर, सिवान)

- संदीप पुत्र (डा. धूपनाथ, निवासी थाना कचनार, सिवान)

- मनोज कुमार ठाकुर (पुत्र चंद्र कुमार ठाकुर, निवासी अजयकपरा, सिवान)

- दुष्यंत कुमार (पुत्र गजेंद्र, निवासी अजयकपरा, सिवान)

- धनपति (पुत्री अच्छे लाल, निवासी गोपालगंज)

- अच्छे लाल (पुत्र रतन लाल महतो, निवासी किटमा, गोपालगंज)

- विवेक (पुत्र गौतम गिरि, निवासी बड़रिया, सिवान)

- सच्चिदानंद प्रसाद (सिवान)

- गोविंद कुमार (पुत्र राम राय, निवासी मंगवा सिम्मी बगिया, थाना बख्तियारपुर, जिला सहरसा)

- गुलशन कुमार (पुत्र बृजेंद्र दास, थाना सौर बाजार, सहरसा)

- अशरुद्दीन (पुत्र कमालुद्दीन, निवासी गिथा, मधेपुरा)

- सरिता देवी (पत्नी जगन्नाथराम, निवासी आगौरघाट, समस्तीपुर)

- छोटू कुमार (पुत्र चौधरी मेहतोष, निवासी मधुबनी)

- श्वेता कुमारी (पुत्री भोला ठाकुर, बेरियापुर, मुजफ्फरपुर)

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow