सबसे ज्यादा डोपिंग करते हैं भारतीय खिलाड़ी

Apr 9, 2024 - 14:26
 0  1
सबसे ज्यादा डोपिंग करते हैं भारतीय खिलाड़ी

एजेंसी, नई दिल्ली

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2000 या अधिक नमूनों की जांच कराने वाले देशों में 2022 टेस्टिंग आंकड़ा रिपोर्ट के अनुसार भारत में डोपिंग टेस्ट में नाकाम रहने के मामले सर्वाधिक हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। वाडा ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि भारत में 3865 नमूनों (मूत्र और रक्त दोनों) की जांच की गई, जिनमें से 125 पॉजीटिव रहे जो नमूनों की संख्या का 3.2 प्रतिशत है। नमूनों की जांच के मामले में भारत 11वें स्थान पर है लेकिन डोपिंग के मामले रूस (85), अमेरिका (84), इटली (73) और फ्रांस (72) जैसी खेल महाशक्तियों से अधिक है। दक्षिण अफ्रीका ने 2023 नमूनों की जांच की, 2.9 प्रतिशत पॉजीटिव रहे। तीसरे स्थान पर कजाखस्तान है जिसके 2174 नमूनों में से 1.9 प्रतिशत पॉजीटिव निकले। चौथे स्थान पर नॉर्वे और अमेरिका रहे। चीन ने रिकॉर्ड 19228 नमूनों की जांच की जबकि प्रतिकूल नतीजे 0.2 प्रतिशत रहे। डोपिंग मामलों अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति का निलंबन झेलने वाले रूस ने 10186 नमूनों की जांच की, 0.8 प्रतिशत पॉजीटिव रहे।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow