मुंबई इंडियन चौथे मैच में जीती, सोमनाथ मंदिर जाते ही खुले हार्दिक पंड्या के भाग्य

एजेंसी, मुंबई
मान्यता है प्रभास पाटन में सोमनाथ मंदिर दर्शन करने वाला कभी खाली हाथ नहीं आता है। अब जब मुश्किलों में घिरे हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मंदिर दर्शन किया तो उनके भी कुछ दुख दूर होते दिखाई दे रहे हैं। उनकी टीम मुंबई इंडियंस ने लगातार 3 हार के बाद चौथे मुकाबले में खाता खोलने में कामयाब रही। हार्दिक पंड्या ने जीत के बाद तस्वीरें शेयर कीं तो फैंस ने इसे सोमनाथ मंदिर दर्शन से जोडऩे में कतई कोताही नहीं की। मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी, जबकि 7 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले पंड्या ने प्रसिद्ध मंदिर का दौरा किया। उनकी पूजा करने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। अब टीम ने हाईस्कोरिंग मुकाबले में ऋषभ पंत की दिल्ली को हराने में कामयाब भी रही। उल्लेखनीय है कि आईपीएल 2024 से पहले मुंबई द्वारा ट्रेड किए जाने के बाद पंड्या ने कप्तानी में रोहित शर्मा की जगह ली। इसके बाद रोहित शर्मा के चाहने वाले उनपर टूट पड़े। स्टेडियम से लेकर सोशल मीडिया तक पर हार्दिक पंड्या को बहुत बुरा भला कहा गया। टीम 3 मैच भी हार गई तो उनकी और किरकिरी हुई। हालांकि, मुंबई इंडियंस स्लो स्टार्टर मानी जाती है।
Files
What's Your Reaction?






