रोशनी से जगमगाया मुख्य मार्ग शोभायात्रा का रूट भी फाइनल

भगवान झूलेलालमय हुआ नगर शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी
अनमोल संदेश, संत हिरदाराम नगर
संतनगर में चैतीचांद की रौनक दिखने लगी हैं। मुख्य मार्ग पर आकर्षक रोशनी की गई है। शोभा यात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। पुलिस ने शोभा यात्रा समिति के साथ शोभा यात्रा मार्ग का जायजा लिया है। चैतीचांद पर अलग दिखने के लिए झूलेलालजी की तस्वीरों वाली सामग्री बाजार में बिक रही हैं।
सिंधी बाहुल्य उपनगर में सामाजिक संस्था सिंधू समाज 63 वां चैतीचांद महोत्सव मना रही है, जिसकी शुरूआत 10 अप्रैल को होगी। शाम को भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। साल 2023 में शोभा यात्रा ने रिकॉर्ड बनाया था। शोभ यात्रा में अन्य क्षेत्रों से निकलने वाली टोलियां भी शामिल होंगी। 11 अप्रैल को सांस्कृतिक उत्सव होगा। शोभा यात्रा मार्ग- सिंधु समाज, मिनी मार्केट, प्रेमचंदानी मार्ग, ए वार्ड, मुख्य मार्ग, काली मंदिर से यू टर्न मेन रोड से होते हुए संतजी कुटिया तक। चल समारोह यह भी -झूलेलाल कल्याण मण्डल, भोले के दरबार सीआरपी के चल समारोह मुख्य शोभा यात्रा में शामिल होंगे। महिलाएं बहिराणा सजाकर शोभा यात्रा का हिस्सा बनेंगी।
शोभा यात्रा: एक नजर में
- शाम चार बजे सिंधु समाज भवन में झूलेलालजी, बहिराणा की पूजा-अर्चना और छेज।
- शाम पांच बजे, संत-संत धर्मगुरूओं की अगवाई में शेाभा यात्रा शुरू होगी।
- चल समारोह में रथ पर सवार होकर भगवान झूलेलाल नगर परिक्रमा करेंगे। देवी-देवता एवं सिंध के महापुरूषों की झांकियां होंगी।
- डीजे, बैंड, ताशे और घोड़े ऊंट होंगे। धर्म ध्वजा लेकर सिंधियत का घोष किया जाएगा।
चैतीचांद पर खास पगड़ी और गमछे
बाजार में चैतीचांद उत्सव के लिए सभी तरह की सामग्री नजर आ रही है। भगवान झूलेलालजी की तस्वीर वाले हर साइज के झंडे आए हैं। गेहूंआ और पीले रंग के झंडों पर झूलेलालजी की अलग-अलग तस्वीरें छपी हैं। वह गले में डालने के लिए झूलेलालजी की तस्वीर वाले गमछे अभी से बिकने लगे हैं। टोपी और पगड़ी की लोगों को पसंद आ रही हैं। बहिराणा साहिब के लिए खास थाली बाजार में आई है। पर्व सामग्री सभी पूजा पाठ की दुकानों पर मिल रही है।
Files
What's Your Reaction?






