प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा- श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सबसे लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली है। वह राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस ससंदीय दल की अध्यक्ष हैं। सोनिया गांधी सोमवार को 78 साल की हो गयीं। मोदी ने ‘x’पर लिखा- श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं।
बता दें कि इस राजनेता ने 1997 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। और कांग्रेस पार्टी की व्यापक मांग के जवाब में उन्होंने राजनीतिक जीवन में प्रवेश किया है और पार्टी की ओर से जोरदार प्रचार किया और अध्यक्ष चुनी गईं। इसके साथ ही राजनेता राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के अध्यक्ष भी थे। जो कि एक ऐसा मंच था। प्रतिकूल परिस्थितियों और उथल-पुथल के बावजूद उनका साहसी लचीलापन और शालीनता संसदीय रणनीति का मार्गदर्शन करती रहेगी।
Files
What's Your Reaction?






