रुस्तम सिंह व त्रिपाठी बने बसपा के स्टार प्रचारक

अनमोल संदेश, भोपाल
बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश में पार्टी के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में बसपा सुप्रीमो मायावती के अलावा उनके भाई आनंद कुमार और भतीजे आकाश आनंद (नेशनल कॉर्डिनेटर) को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह और पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को भी इस सूच्ी में जगह दी गई है। सूची में पूर्व सांसद डॉ रामलखन सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक रामबाई, संजीव सिंह कुशवाह को भी स्टार प्रचारक बनाया है। दो दिन पहले बसपा में शामिल हुए मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी भी स्टार कैम्पेनर बनाए गए हैं।
दलबदली करने वालों को मिली जगह इस सूच्ी में छतरपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ घासीराम पटेल, पूर्व सांसद बुद्धसेन पटेल, बीजेपी के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश प्रताप सिंह राठौड़(निवाड़ी), रत्नाकर चतुर्वेदी सतना, सुभाष शर्मा डोली(चित्रकूट) को स्टार प्रचारक बनाया गया है। ये 40 नेता बसपा के स्टार प्रचारक बसपा सुप्रीमो मायावती, आनंद कुमार, आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल, मुकेश अहिरवार, अच्छेलाल कुशवाह, घासीराम पटेल, रुस्तम सिंह, डॉ रामलखन सिंह कुशवाह, बुद्धसेन पटेल, डीपी चौधरी, जियालाल अहिरवार, बालकिशन चौधरी, रमेश डाबर, सुनील बघेल, नारायण त्रिपाठी, महेश कुशवाहा, सीएल वंशकार, सीएस बौद्ध, दिलीप बौद्ध, नवल धाकड़, ज्ञानेश्वर गजभिए, कमलेश बौद्ध, उमाकांत वन्देवार, सोनेराम कुशवाह, रामबाई सिंह, संजीव सिंह कुशवाह, गंभीर सिंह नरवरिया, संत सिंह आदिवासी, रत्नाकर चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा डोली, विकास सिंह पटेल, अवधेश प्रताप सिंह राठौर, अजाब शास्त्री, छंगेलाल कोल, मनोज रजक, केशव वर्मा।
Files
What's Your Reaction?






