संकल्प पत्र: तीन करोड़ नए घर ट्रांसजेंडर को आयुष्मान लाभ

Apr 15, 2024 - 12:59
 0  1
 संकल्प पत्र: तीन करोड़ नए घर ट्रांसजेंडर को आयुष्मान लाभ
एजेंसी, नई दिल्ली
भाजपा का घोषणापत्र जारी करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संकल्प भारत विकसित भारत के स्तंभ युवा नारी गरीब किसान को सशक्त करता है। हमारा फोकस डिग्निटी आप लाइफ़ उस पर है। हाई वैल्यू सर्विस पर ध्यान देने जा रहे हैं। मुफ्त राशन की योजना आने वाले पांच साल जारी रहेगा। भारतीय जनता पार्टी ने  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। मोदी ने कहा कि हमारा फोकस निवेश से नौकरी पर है। हर वादे को गारंटी के रूप में धरातल पर उतारा है। संकल्प पत्र युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। इसमें युवाओं के सुझावों को शामिल किया है। संकल्प भारत विकसित भारत के स्तंभ युवा नारी गरीब किसान को सशक्त करता है।  हमारा फ़ोकस डिग्निटी आप लाइफ़ उस पर है। हाई वैल्यू सर्विस पर ध्यान देने जा रहे हैं। मुफ़्त राशन की योजना आने वाले पांच साल जारी रहेगा। गरीब की थाली पोषण युक्त और सस्ती हो, इस पर ध्यान दिया जाएगा। जन औषधि केंद्र पर अस्सी फ़ीसदी डिस्काउंट मिलता रहेगा और इसका विस्तार करेंगे। आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख का उपचार रहेगा मिलता सत्तर साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा।  भाजपा का घोषणापत्र जारी होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। इसके साथ सोने में सुहागा, आज बाबासाहब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow