फिल्म स्त्री 2 बनी देश की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

फिल्म स्त्री 2 बनी देश की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म
राज कुमार रओ की फिल्म 'स्त्री 2' लगातार सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है और अब यह फिल्म देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।फिल्म वाकई बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।फिल्म अब अपने दूसरे सप्ताह में चल रही है, और ऐसा लगता है कि इस पर नई रिलीज़ का कोई असर नहीं पड़ा है।राजकुमार राव आज यानि 31 अगस्ट को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं
फिल्म ‘स्त्री 2’को जबरदस्त सफलता मिली है जिसके कारण उनका यह जन्मदिन काफी खास हैं ।आपको बात दे बाईट वर्ष स्त्री उनके ही जन्मदिन पर ही 31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी। और, इस साल ‘स्त्री 2’ ने उनके जन्मदिन को पहले ही खास बना दिया।
राजकुमार राव एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। इन्होंने 2010 में फ़िल्म लव सेक्स और धोखा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके पश्चात यह 2013 में काय पो छे! के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के लिए फ़िल्मफेर पुरस्कार मिला। इसी के साथ उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार अपने फ़िल्म शाहिद के लिए मिला।
फिल्म शादी में ज़रूर आना में राजकुमार राव एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ नजर आ चुके हैं। ओमेर्टा आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर आधारित है, जिसका रोल राजकुमार राव ने निभाया है।