इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट साढ़े 72 हजार के नीचे सोना चांदी 81,374 किलोग्राम

Apr 28, 2024 - 13:49
 0  1
इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट साढ़े 72 हजार के नीचे सोना चांदी 81,374 किलोग्राम

एजेंसी, नई दिल्ली

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 22 अप्रैल को सोना 73,161 रुपए पर था, जो अब, यानी 27 अप्रैल को 72,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 713 रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी की बात करें तो इस हफ्ते की शुरुआत में ये 81,839 रुपए पर थी, जो अब 81,374 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 465 रुपए गिरी है। सोने के दाम 9,096 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 था, अब 72,448 प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 81,374 रुपए पर पहुंचे।

1.68 लाख प्रति 10 ग्राम हो सकता है सोना

विघ्नहर्ता गोल्ड के चेयरमैन महेंद्र लुनिया के अनुसार 2030 तक सोने के दाम 1.68 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। सोने की कीमतों में उछाल से भू-राजनीतिक तनाव से लेकर वैश्विक आर्थिक मंदी जैसे फैक्टर्स है।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow