कबीर महोत्सव में गूंजा- मन लागो मेरो यार फकीरी में:एक-एक भजन को दोहरा रहे थे श्रोता, सुबह 4 बजे तक जमें रहे श्रद्धालु

शाजापुर के दुपाड़ा रोड स्थित कबीर आश्रम में श्री परम ज्ञानी संत कबीर सत्संग समिति ने 25वां आध्यात्मिक कबीर महोत्सव एवं प्रकृति दिवस मनाया। बुधवार रात को आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कबीर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। भजन संध्या में नगर के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इनमें सुमन मंगोलिया, धर्मेंद्र टिपानिया, शिवपाल मालवीय और लक्ष्मीचंद सौराष्ट्र शामिल थे। कार्यक्रम की खास बात ये रही की कई भजनों को जब गीतकार गा रहे थे तब श्रोता उन्हें दोहरा रहे थे। इन भजनों ने किया मंत्रमुग्ध कार्यक्रम रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक चला। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। डॉ. माखनलाल धानुक ने कार्यक्रम का संचालन किया। वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीलाल सौराष्ट्र, डॉ. मनोज पंचोली सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देवास विभाग कार्यवाहक शैलेन्द्र सोनी मुख्य अतिथि रहे। अन्य अतिथियों में हीरालाल कसेरा, राजेन्द्र मालवीय, रामकृष्ण पाटीदार, गायत्री विजयवर्गीय, कन्हैयालाल धानुक और पी.एस. मालवीय शामिल थे। समिति के संरक्षक प्राचार्य राजाराम कटारिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष समंदर सिंह मकवाना, सचिव संजय सौराष्ट्र और कोषाध्यक्ष दिनेश धानुक ने समाज के निर्माण कार्यों में योगदान देने वालों का सम्मान किया।