इंदौर मेट्रो यात्री संख्या में आई गिरावट:पहले रोज 20 हजार से ज्यादा यात्री कर रहे थे सफर, अब 3 हजार से कम

इंदौर में 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रही मेट्रो ट्रेन में अब यात्रियों की संख्या कम होने लगी है। पहले 20 से 25 हजार यात्री रोजाना सफर कर रहे थे। इस सोमवार 4 हजार 022 यात्रियों ने सफर किया।मंगलवार को 3 हजार 350 ने यात्रा की, तो बुधवार को यह संख्या 3 हजार ही रह गई। मेट्रो प्रबंधन सूत्रों की मानें तो यात्रियों की संख्या कम होने पर अब प्रबंधन हर आधे घंटे में ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। अभी हर 15 मिनट में चलाई जा रही है। इंदौर मेट्रो रेल कार्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार 31 मई को मेट्रो का उद्घाटन हुआ और 8 जून तक यात्रियों को फ्री सफर कराया गया। इस दौरान 1 जून को 26,803 और 8 जून को 18,087 यात्रियों ने ट्रेन का सफर किया। किराए में छूट के साथ 9 जून से किराया और टिकट अनिवार्य हुआ। इस दिन 4022 यात्रियों ने ही सफर किया। 10 जून का यह संख्या 3350 रह गई और बुधवार को लगभग 3 हजार। कार्पोरेशन के अधिकारियों को वीक एंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। 15 जून तक मिलेगी किराए में छूट इंदौर मेट्रो में दो स्टेशनों के बीच सफर करने पर 5 रुपए और पांच स्टेशनों तक यात्रा करने पर 8 रुपए का टिकट लग रहा है। 8 से 15 जून तक मेट्रो किराए में 75% की छूट दी जा रही है। देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन (गांधी नगर) से मेट्रो में चढ़कर पांचवें स्टेशन वीरांगना झलकारी बाई (टीसीएस) स्टेशन पर उतरने पर यात्री को 8 रुपए किराया देना होगा। यदि यात्री वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन से वापस देवी अहिल्याबाई होलकर स्टेशन तक यात्रा करता है, तो उसे फिर से 8 रुपए का टिकट लेना होगा। 1 से 9 जून तक 1.65 लाख ने किया सफर तारीख - यात्रियों की संख्या