देवास में बेकाबू होकर पलटी कार:एक की मौत, दो गंभीर घायल इंदौर रेफर; भोपाल रोड पर फावड़ा गांव के पास हादसा

देवास में भोपाल रोड स्थित गांव फावड़ा के पास शुक्रवार रात एक कार बेकाबू हाेकर पलट गई। हादसे में सोनकच्छ निवासी 55 वर्षीय नारायण सिंह की मौत हो गई, वहीं उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नारायण सिंह अपने साथियों के साथ बीआर रिसॉर्ट से सोनकच्छ लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार बेकाबू होकर पलट गई। नारायण सिंह को अस्पताल ले जाते समय ही मौत हो गई। घायलों को पहले जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के कारण उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर कमल किशोर प्रजापति ने घटना की पुष्टि की है। मृतक नारायण सिंह का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सोनकच्छ थाना प्रभारी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए।

May 31, 2025 - 12:42
 0  0

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow