राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं का असर:44 डिग्री पर पहुंचा नर्मदापुरम का पारा; पचमढ़ी में 3 डिग्री की गिरावट

नर्मदापुरम में राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण पिछले 6 दिनों से तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच बना हुआ है। दिन में चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के साथ रात में भी गर्मी का असर जारी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. स्नेहा सप्रे ने बताया कि मानसून के प्रदेश में जल्द प्रवेश की संभावना है। पंजाब और हरियाणा की ओर से चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से गुजर रही टर्फ लाइन मानसून के प्रवेश में सहायक होगी। 2-3 दिनों में आ सकता है मानसून परिस्थितियां अनुकूल होने से अनुमान है कि मानसून 2-3 दिनों में प्रवेश कर सकता है, हालांकि अभी कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है। नर्मदापुरम में 3-4 दिन और गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है। पचमढ़ी में 3 डिग्री गिरा पारा हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार रात को हुई बारिश से तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इटारसी में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, दोपहर में हल्के बादल छाए, लेकिन उमस और गर्मी बनी रही। आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल, इटारसी रेफर वहीं केसला ब्लॉक के बड़चापड़ा गांव में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हो गए। शाम 4 बजे के करीब उमस भरे मौसम में बादलों की गर्जना के साथ बूंदाबांदी के दौरान यह हादसा हुआ। बिजली एक घर पर गिरी, जिससे कल्लू (30), सुक्कू (50) और झालई निवासी संतोबाई (40) घायल हो गए। संतोबाई बड़चापड़ा में मेहमान बनकर आई थीं। घायलों को शाम 5 बजे स्वास्थ्य केंद्र सुखतवा में प्राथमिक उपचार के बाद इटारसी रेफर कर दिया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।