राहुल गांधी ने मोदी पर किया प्रहार

एजेंसी, जोधपुर
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान का दौरा किया। राहुल गांधी अनूपगढ़ के बाद फलोदी में मेजर शैतान सिंह स्टेडियम में पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारडा के समर्थन में राहुल गांधी ने कहा कि एक झटके में हिंदुस्तान से हम गरीबी को मिटा देंगे। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है। हर गरीब परिवार की एक महिला को हमारी सरकार साल का एक लाख रुपए बैंक अकाउंट में डालेगी। हर महीने 8,500 रुपये सरकार उस दिन तक देगी, जब तक कि आप गरीबी रेखा से बाहर न आ जाएं। यदि आप गरीबी रेखा के नीचे हो, आपके बैंक अकाउंट में हर महीने 8,500 रुपए आते रहेंगे। राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रकाश छंगाणी, कांग्रेस नेता कुंभ सिंह पातावत, महेश व्यास, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इलमद्दीन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के हर गरीब परिवार की एक महिला को हमारी सरकार साल का एक लाख रुपये बैंक अकाउंट में डालेगी। हर महीने 8,500 रुपये सरकार उस दिन तक देगी, जब तक कि आप गरीबी रेखा से बाहर न आ जाएं। यदि आप गरीबी रेखा के नीचे हो, आपके बैंक अकाउंट में हर महीने 8,500 रुपए आते रहेंगे। एक झटके में हिंदुस्तान से हम गरीबी को मिटा देंगे। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहा है। राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व विधायक किसनाराम बिश्नोई, पूर्व विधायक दिव्या मदेरणा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रकाश छंगाणी, कांग्रेस नेता कुंभ सिंह पातावत, महेश व्यास, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष इलमद्दीन मौजूद रहे।
30 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान
राहुल गांधी ने युवाओं के लिए भी ऐलान में कहा कि हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी। सरकार बनने पर 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे। पेपर लीक से मुक्ति मिलेगी। पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां लाई जाएंगी। गिग वर्कर के लिए बेहतर काम-काजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड दिया जाएगा।
Files
What's Your Reaction?






