इंदौर में 20 दिनों से कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी:पदाधिकारी बोले- सारी मांगें पूरी करे विश्वविद्यालय प्रशासन; कुलगुरु से मिले चुके बीजेपी नेता

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्ववित्त संस्थान कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी है। 20वां दिन हड़ताल को हो चुका है। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक ये हड़ताल जारी रहेगी। हालांकि सोमवार को कुछ मांगों पर सहमति जरूर बनी थी। पदाधिकारियों को कहना है कि उन्हें लिखित में कुछ नहीं दिया गया है। दरअसल, शनिवार को कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों-सदस्यों ने कुलगुरु डॉ.राकेश सिंघई की कार को रोककर नारेबाजी शुरू कर दी थी। इसके बाद कुलगुरु अपनी कार छोड़कर पैदल तक्षशिला कैंपस के बाहर चल गए थे। इस दौरान एक कर्मचारी ने कैंपस का मेन गेट बंद कर दिया था। कुलगुरु खुद गेट खोलकर पैदल बाहर निकले थे और कैंपस से थोड़ा आगे जाकर रोड़ किनारे फुटपाथ पर बैठ गए थे। जब उनकी कार बाहर आई जिसके बाद वे रवाना हो सके थे। इस घटना के बाद सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला आरएनटी मार्ग स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने कुलगुरु के साथ हुए दुर्व्यवहार को शर्मसार करने वाली घटना बताया था। इसके साथ ही उन्होंने कुलगुरु से चर्चा की थी, इस दौरान अन्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी व सदस्य यहां मौजूद थे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय स्ववित्त संस्थान कर्मचारी (गैर शिक्षक) संघ के महासचिव और अन्य सदस्य सोमवार को यहां पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सामने कुलगुरु से चर्चा की थी। बताया जा रहा है कि समाधान बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बन गई है। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि कर्मचारी संघ की हड़ताल खत्म हो जाएगी खत्म नहीं हुई हड़ताल इन चर्चाओं के बाद भी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई है। मंगलवार को भी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी-सदस्य तक्षशिला कैंपस के गेट के पास अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोलंकी का कहना है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होती तब तक उनके ये हड़ताल जारी रहेगी। कल जिन मांगों पर सहमति बनी उसका भी कोई लिखित आदेश उन्हें नहीं मिला है। सोलंकी का कहना है कि कर्मचारी संघ द्वारा कुलगुरु के साथ कोई अशोभनीय व्यवहार नहीं किया गया है। चाहे तो इसकी जांच करा ले। उल्लेखनीय है कि कर्मचारी संघ का एक जनप्रतिनिधि मंडल विधायक रमेश मेंदोला से कुछ दिन पहले मिलने गया था। जहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विधायक को को एक ज्ञापन भी दिया था।

May 20, 2025 - 14:58
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow