निगम के रिटायर्ड इंजीनियर अंतरसिंह की मुश्किलें बढ़ी:EOW ने शुरू की जांच; बेटे को परमिशन फाइलों से फायदा देने का आरोप

खंडवा नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर (कार्यपालन यंत्री) अंतरसिंह तंवर की मुश्किलें बढ़ गई है। एक शिकायत के बाद विभागीय जांच पूरी हुई थी कि उसी शिकायत पर ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने शिकायत दर्ज कर ली है। ईओडब्ल्यू भोपाल में केस दर्ज होने के बाद इंदौर ब्रांच ने जांच भी शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला नगर निगम में इंजीनियर रहते हुए अंतरसिंह तंवर पर आर्किटेक्ट बेटे को भवन निर्माण की परमिशन देने का आरोप है। इस संबंध में इंदौर ईओडब्ल्यू के इंस्पेक्टर संजय शुक्ला ने नगर निगम कमिश्नर को नोटिस देकर नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर अंतरसिंह तंवर के बारे में जानकारी मांगी है। एक सप्ताह के भीतर (26 मई तक) जानकारी एसपी ईओडब्ल्यू कार्यालय इंदौर भिजवाने की बात कहीं है। इंदौर ईओडब्ल्यू ने नोटिस में यह जानकारी मांगी 1. नगर निगम में पदस्थ इंजीनियर अंतरसिंह के बेटे आर्किटेक्ट सांई चंद्र सिंह द्वारा आवासीय व व्यवसायिक निर्माणों की अनुमति के लिए कितने आवेदन प्रस्तुत किए गए हैं? 2. क्या सांई चंद्र पिता अंतरसिंह के नाम से नगर निगम खंडवा में कंसल्टेंट का पंजीयन कराया गया है? यदि हां तो पंजीयन से संबंधित दस्तावेज भेजे जाए। 3. अंतर सिंह तंवर की नगर निगम में पदस्थापना दिनांक से 31 दिसंबर 2024 तक के वेतन भत्तों की जानकारी दी जाए। 4. अंतरसिंह तंवर द्वारा क्रय की गई संपत्ति के संबंध में सूचना विभाग को दी गई हो तो उक्त सूचना की प्रमाणित प्रति दी जाए। 5. अंतरसिंह तंवर द्वारा स्वयं अपने नाम व परिवारजनों के नाम पर कितनी संपत्तियों के संपत्ति कर का भुगतान किया जा रहा है? प्रत्येक संपत्ति के पंजीयन की प्रमाणित प्रति दी जाए। पूर्व में इंदौर स्थित जेडी कार्यालय में हो चुकी शिकायत चार महीने पहले इसी मामले में इंदौर स्थित नगरीय प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय में शिकायत की गई थी। इस मामले में खंडवा नगर निगम कमिश्नर को जांच के लिए निर्देशित किया गया था। निगम कमिश्नर प्रियंका राजावत के मुताबिक, जिन बिंदुओं पर जांच के लिए कहा गया, जांच पूरी होकर प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है।

May 20, 2025 - 14:58
 0  1

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow