वंदे भारत ट्रेन में मिले खाने के पैकेट में निकला कीड़ा, शिकायत की तो IRCTC ने दिया ये जवाब

वंदे भारत ट्रेन में मिले खाने के पैकेट में निकला कीड़ा, शिकायत की तो IRCTC ने दिया ये जवाब

Aug 18, 2024 - 13:40
 0  1
वंदे भारत ट्रेन में मिले खाने के पैकेट में निकला कीड़ा, शिकायत की तो IRCTC ने दिया ये जवाब

भोपाल : वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में कीड़ा निकला है। यात्री ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद उन्हें दूसरा खाना दिया गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि वंदे भारत में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। रेलवे को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।


वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। झांसी में सुबह करीब 8 बजे यात्रियों को ब्रेकफास्ट सर्व किया गया। यात्री अभय सिंह सेंगर उपमा के ऊपर इल्ली थी। यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने बताया, मैं वंदे भारत में ट्रैवल कर रहा था। कीड़ा निकलने पर स्टाफ को बताया। उन्होंने खाना वापस ले लिया। पता नहीं कितने लोगों को यह खाना प्रोवाइड किया होगा। मैं 9:40 बजे ग्वालियर उतर गया, उन्होंने तब तक मुझे दूसरा फूड प्रोवाइड नहीं कराया था।


यात्री अभय सिंह ने कहा, रेलवे का रवैया भी इस मामले में बहुत खराब था। अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई शिकायत मुझसे नहीं ली। मैंने ही जोर देकर उनके शिकायत रजिस्टर में लिखा कि ऐसी लापरवाही लगातार सामने आ रही हैं, रेलवे वेंडर चेंज क्यों नहीं करता। अन्य यात्रियों ने टीटी से कहा कि रेल मंत्री और अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।


आईआरसीसीटी के रीजनल मैनेजर आर भट्‌टाचार्य ने कहा, हमने यात्री को दूसरा फूड पैकेट दिया है। इस मामले में जांच करके निश्चित ही वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow