अम्बिकापुर में खुला साइबर थाना

छत्तीसगढ़ का तीसरा साइबर रेंज थाना सरगुजा रेंज के जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्तिथ कंट्रोल रूम परिसर में आज उद्घाटन किया गया... सरगुजा साइबर रेंज थाना का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया..आपको बतादे पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस अशोक जुनेजा के सतत मार्गदर्शन मे पांच रेंज मुख्यालयों मे साइबर अपराधों के मामलो मे कमी लाने एवं प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही किये जाने की मंशा से साइबर रेंज थानो की स्थापना की जा रही हैं, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला कलेक्टर कुंदन कुमार नगर निगम कमिश्नर सहित पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन का आयोजन किया है,,आम नागरिकों को बदलते समय के साथ बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु रेंज मुख्यालय मे साइबर थाने का उद्घाटन किया गया है ,साइबर रेंज थाना मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी आइटी एक्ट से जुड़े मामलों में प्रार्थी की शिकायत दर्ज करने के बाद कार्रवाई सीधे साइबर रेंज थाने से ही करेंगे। इसके साथ ही साइबर सेल से जुड़े मामलों के लिए 1930हेल्पलाइन नंबर भी जाए किया गया है
Files
What's Your Reaction?






