एकांत पार्क में मधुमक्खियों का हमला, कई लोगों को काटा

Apr 9, 2024 - 16:34
 0  1
एकांत पार्क में मधुमक्खियों का हमला, कई लोगों को काटा

शहर के लिंक रोड नंबर-3 स्थित एकांत पार्क में सुबह टहलने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। यह पार्क शहर के पॉश इलाके चार इमली के पास है। जहां सुबह और शाम सैकड़ों लोग टहलने जाते  हैं। रोज की तरह सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तभी यहां पर अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां आ गईं और उनके द्वारा हमला कर दिया गया। इससे कई लोग घायल हो गए। इस दौरान वपहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जिससे वे इधर-उधर भागते नजर आए। गौरतलब है कि पार्क में कई मुधमक्यिों के छत्ते लगे हुए हैं। 

84 एकड़ में फैला है पार्क

एकांत पार्क को राजधानी परियोजना प्रशासन ने लगभग तीन दशक पहले विकसित किया था। अब इसका जिम्मा वन विभाग के पास है। करीब 84 एकड़ का यह पार्क सुबह की सैर करने वालों को बहुत रास आता है। इसमें हरे-भरे विशाल वृक्षों के बीच नैसर्गिक पॉथ-वे भी हैं।  

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow