प्रत्याशी मांग रहे पूर्व सीएम की सभाएं, मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी जनता के बीच ब्रांड शिवराज कायम

Apr 24, 2024 - 12:27
 0  1
प्रत्याशी मांग रहे पूर्व सीएम की सभाएं, मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी जनता के बीच ब्रांड शिवराज कायम

अनमोल संदेश, भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन प्रदेश की अन्य सीटों पर भी उनकी डिमांड बढ़ गई है। 

भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बाद उनकी सभा कराने की मांग कर रहे हैं। महिलाओं में भाई और मामा की छवि को भूनाने के लिए भाजपा ने भी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी उन्हें दी है। भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए शिवराज को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। विदिशा लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने के बाद लगा था कि शिवराज वहीं बंधकर रह जाएंगे, लेकिन वे विदिशा से पहले भी पांच बार सांसद रहे हैं, उन्हें मैदानी गतिविधियों में जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। 

एक दौर का प्रचार वे अपने क्षेत्र में कर चुके हैं। अब दूसरे सीटों पर उनकी डिमांड बढ़ रही है। पार्टी की प्रादेशिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रियता दिखी है। खासकर मध्य भारत की सीटों पर उनका प्रभाव है, जिसका फायदा पार्टी उठाना चाहती है। 

प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेता

शिवराज सिंह चौहान अब भी मप्र में भाजपा के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। महिलाओं में उनकी अपील अब भी कायम है। इसी वजह से प्रत्याशी शिवराज की डिमांड कर रहे हैं। उनकी सभाएं, रैली अलग-अलग सीटों पर आयोजित भी हो रही है।  यदि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनकर आती है तो शिवराज सिंह चौहान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कोई बड़ा मंत्रालय उन्हें मिल सकता है। इन संभावनाओं के बीच पार्टी की राज्य इकाई भी शिवराज को महत्व दे रही है। राजगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ भी पार्टी शिवराज की लोकप्रियता का लाभ लेना चाहती है। 

Files

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow