Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा

ISRO ने Chandrayaan-3 को लेकर बड़ा खुलासा किया है...ISRO अब विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को सुलाने वाला है...ये काम वो एक-दो दिन में कर देगा...इसरो के प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ ने इसकी जानकारी दी है...इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार को कहा कि चंद्रमा पर अब रात हो जाएगी इसलिए इन्हें ‘‘निष्क्रिय’’ किया जाएगा...सोमनाथ ने कहा कि लैंडर विक्रमऔर रोवर प्रज्ञानअब भी काम कर रहे हैं...।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत पहला देश है जिसका मून मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया है...रूस के लूना 25 ने भी कोशिश जरूर की, लेकिन वो फेल हुआ और चांद की सतह पर क्रैश कर गया..लेकिन धीमि गति से आगे बढ़ा भारत का चंद्रयान 3 हर पड़ाव को पास करता चला गया और फिर दक्षिणी ध्रुव पर उसने लैंडिंग भी कर ली...बड़ी बात ये है कि जिस जगह पर भारत का चंद्रयान 3 लैंड हुआ है, उस जगह को शिवशक्ति नाम दिया गया है...


Files